-
Advertisement
अक्टूबर में बंद हो जाएंगे ये बोरिंग सीरियल, घटती TRP है खास वजह
मुंबई। अक्टूबर महीने में आपको टेलीविजन पर कुछ बोरिंग सीरियलों (Boring Sops) से छुटकारा मिलने वाला है। इन सीरियलों को दर्शकों से रिजेक्ट कर दिया है। इनकी घटती TRP को देखकर मेकर्स इन्हें इसी महीने बंद कर सकते हैं।
खतरों के खिलाड़ी 13
रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो (Reality Show) खतरों के खिलाड़ी 13 जल्द ही खत्म होने वाला है। शो को अपने टॉप पांच मिल जाएंगे और इसके बाद इसी अक्टूबर में इस शो का ग्रैंड फिनाले भी हो जाएगा। जल्द ही ग्रैंड फिनाले की तारीख सामने आने वाली है।
बातें कुछ अनकही सी
मोहित मलिक और सायली सोलंकी स्टारर सीरियल बातें कुछ अनकही सी को मेकर्स ने काफी शानदार अंदाज में शुरू किया था, लेकिन इस सीरियल को कुछ खास रिस्पॉन्स (Response) नहीं मिला। दावा है कि मेकर्स इस सीरियल को बंद करने की प्लानिंग कर रहे हैं।
दिल दिया गल्लां
टीवी सीरियल दिल दिया गल्लां से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन शो दर्शकों को पसंद नहीं आया। मेकर्स ने इस शो को बंद करने की प्लानिंग कर ली थी। हालांकि, सीरियल में देवोलिना भट्टाचार्जी की एंट्री हुई है। अब देवोलीना के आने के बाद भी शो की टीआरपी नहीं सुधरती है, तो सीरियल को बंद कर दिया जाएगा।
तितली
टीवी सीरियल तितली के हालत भी काफी ज्यादा खराब है। बीते दिनों कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि मेकर्स ने खराब TRP की वजह से इस शो को बंद करने का मन बना लिया है। हालांकि, अब तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है।
पांड्या स्टोर
टीवी सीरियल पांड्या स्टोर दर्शकों का फेवरेट हुआ करता था, लेकिन लीप के साथ ही इस शो की TRP भी गिर गई है। दर्शकों को नताशा और धवल की कहानी पसंद नहीं आई। इस वजह से इस शो को भी बंद करने की प्लानिंग हो रही है।
मीत
टीवी की दुनिया में मीत के दिन भी पूरे हो गए हैं। इस शो की TRP को सुधारने के लिए मेकर्स लीप का सहारा भी ले चुके हैं। दावा है कि इस सीरियल को भी जल्द ही ऑफ एयर करने की अनाउंसमेंट हो जाएगी।
परिणीति
आंचल साहू, तन्वी डोगरा और अंकुर वर्मा स्टारर सीरियल परिणीति की हालत भी TRP में काफी खराब है। शो में कई सारे ट्विस्ट मेकर्स लेकर आ रहे हैं, लेकिन फिर भी दर्शकों को शो खास नहीं लगा। बीते काफी समय से इस शो को बंद करने की बात चल रही है।
यह भी पढ़े:जैकलीन फर्नांडिस ने हॉलीवुड के इस सुपरस्टार के साथ शेयर की फोटो, लोग हैरान
