-
Advertisement
Shimla में कांगड़ा निवासी महिला को शादी का झूठा झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध
Last Updated on July 21, 2020 by Deepak
शिमला। कांगड़ा (Kangra) जिला निवासी एक विधवा महिला ने एक युवक पर शादी का झूठा झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और शादी करने से मुकरने का आरोप जड़ा है। शिमला महिला पुलिस थाना में शिकायत की है। शिकायत में महिला ने बताया कि वह विजयनगर शिमला (Shimla) में रहती है। एक लड़का मिना रा जो डायमंड रेस्टोरेंट में नौकरी करता है ने शादी का झूठा दिलासा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से मुकर गया। महिला की शिकायत पर पुलिस (Police) ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: सौतेले बाप की करतूत, नाबालिग के सामने पत्नी से बनाता था शारीरिक संबं
वहीं, एक महिला ने अन्नाडेल की समिति के सदस्यों पर वैश्या जैसे अपशब्द कहने और गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला सोलन (Solan) की अर्की तहसील की निवासी है और अभी अन्नाडेल शिमला में रहती है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और एएसआई चेत राम मामले की जांच कर रहे हैं।