-
Advertisement
DC बोले- बाहरी राज्य से Kangra आने को ऑनलाइन बनवाए यात्रा परमिट
धर्मशाला। डीसी कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि बाहरी राज्यों सें कांगड़ा (Kangra) में आने के इच्छुक हिमाचली ऑनलाइन (Online) यात्रा परमिट प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा परमिट प्राप्त करने के लिए वेबसाइट https://hpkangra.nic.in/
यह भी पढ़ें: ऑनलाइन पास की सुविधा मिलते ही हिमाचल के पंजाब से सटे बॉर्डर पर Vehicles की लंबी कतारें
डीसी ने बताया कि पीले रंग का यात्रा परमिट आपके ईमेल पर भी आ जाएगा। उन्होंने बताया कि अगर आपके साथ अगर कोई अन्य व्यक्ति भी आ रहा है तो उसका यात्रा परमिट भी इसी प्रक्रिया से अलग से बनाएं। बाहरी राज्यों से जिला कांगड़ा में आने वाले हर व्यक्ति को पीले रंग का यात्रा परमिट दिखाना जरूरी है। यदि बाहरी राज्यों से आया कोई व्यक्ति बिना पीला यात्रा परमिट बनवाएं जिला कांगड़ा की सीमा पर पहुंच जाता है (चाहे उसके पास किसी जिला मजिस्ट्रेट का कर्फ्यू पास भी हो) तो उसे ऊपर दी गई प्रक्रिया पूर्ण करके पंजीकरण करने के बाद ही पुलिस द्वारा सीमा के अंदर आने दिया जाएगा।