-
Advertisement
BBC सर्वेक्षण में दुनिया के सर्वकालिक महान नेता चुने गए महाराजा रणजीत सिंह
Last Updated on March 6, 2020 by
नई दिल्ली। भारत में सिख साम्राज्य के 19वीं सदी के शासक महाराजा रणजीत सिंह (Maharaja Ranjit Singh) दुनिया भर के नेताओं को एक प्रतियोगिता में पछाड़कर ‘सर्वकालिक महान नेता’ (world’s greatest leader) बन गए हैं। दरअसल ‘बीबीसी वर्ल्ड हिस्ट्रीज़ मैगज़ीन’ की ओर से हुए एक सर्वेक्षण (BBC poll) में सिख साम्राज्य के 19वीं सदी के शासक महाराजा रणजीत सिंह दुनिया के ‘सर्वकालिक महान नेता’ चुने गए। पूर्व ब्रिटिश पीएम विंस्टन चर्चिल और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन जैसे नॉमिनीज़ युक्त सर्वेक्षण में करीब 5,000 पाठकों ने भाग लिया। सिंह की सहिष्णु साम्राज्य बनाने के लिए प्रशंसा की गई।
यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस : Air India ने चीन जाने वाली Flight पर लगाई तीन महीने की रोक
दूसरे स्थान पर अफ्रीकी स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी अमिलकार काबराल रहे जिन्हें 25 फीसदी वोट हासिल हुए। उन्होंने पुर्तगाल के आधिपत्य से गिनी को मुक्त कराने के लिए दस लाख से अधिक लोगों को एकजुट किया और इसके बाद कई अफ्रीकी राष्ट्र स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ने के लिए प्रोत्साहित हुए। युद्ध के समय ब्रिटेन के प्रधानमंत्री रहे विंस्टन चर्चिल सात फीसदी वोट के साथ त्वरित निर्णय और राजनीतिक सूझबूझ के लिए तीसरे स्थान पर रहे। अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन चौथे और ब्रिटिश साम्राज्ञी एलिजाबेथ प्रथम महिलाओं में सर्वाधिक रैंक प्राप्त पांचवें स्थान पर रहीं। ‘पंजाब के शेर’ के नाम से मशहूर रणजीत सिंह आर्थिक एवं राजनीतिक अस्थिरता के बाद सत्ता में आए थे। पत्रिका में बताया गया कि 19वीं सदी के शुरुआती दशक में उन्होंने सिख खालसा सेना का आधुनिकीकरण किया था।