-
Advertisement

महाराष्ट्र के PWD Minister अशोक चव्हाण Corona Positive, उद्धव सरकार के दूसरे संक्रमित मंत्री
मुंबई। महाराष्ट्र के पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर अशोक चव्हाण (PWD minister Ashok Chavan) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पहले उन्हें होम क्वारंटाइन किया गया था, अब उनका नांदेड़ के अस्पताल में इलाज चल रहा है। वह महाराष्ट्र की उद्धव सरकार में दूसरे कोरोना संक्रमित मंत्री हैं। इससे पहले एनसीपी कोटे से मंत्री जितेंद्र अहवाद संक्रमित हुए थे। वह मुंबई के एक अस्पताल में दो हफ्ते से अधिक समय तक भर्ती थे और अब संक्रमण मुक्त होकर घर लौट चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Breaking: हिमाचल में Corona Positive महिला ने तोड़ा दम, संक्रमण से अब तक चौथी मौत
कोरोना के सबसे अधिक मरीज महाराष्ट्र में
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण मुंबई से मराठवाड़ा स्थित अपने गृह जिले की नियमित यात्रा करते थे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले अशोक चव्हाण को कोरोना वायरस से संक्रमित (Corona positive) पाया गया था। इसके चलते पहले उन्हें होम क्वारंटाइन रखा गया था और अब नांदेड़ के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। देश में कोरोना के सबसे अधिक मरीज महाराष्ट्र (Maharashtra) में ही हैं। यहां कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 50 हजार के पार चली गई है। राज्य में अब तक 14600 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं, जबकि 1635 लोगों की जान जा चुकी है।