-
Advertisement
Mahashivratri/Mandi/Mahadev temple
Last Updated on February 18, 2023 by sintu kumar
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शनिवार को छोटी काशी मंडी भोलेनाथ के रंग में रंग गई है। जिला मंडी के नाचन क्षेत्र के प्रसिद्ध पांडवकालीन महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में रात 12 बजे से ही भक्तों की भीड़ लगनी शुरु हो गई। भोले के भक्तों का जय भोलेनाथ, बम-बम भोले के उदघोषों से मंदिर का प्रांगण गुंजायमान हो रहा है। बता दें कि प्राचीन कथा के अनुसार इस महादेव मंदिर का निर्माण पांडवों द्वारा किया गया था। मंदिर के पुरातन इतिहास के चलते लोगों की यहां विशेष आस्था है। जानकारी देते हुए सनातन धर्म शिव मंदिर सेवा समिति महादेव के उप प्रधान बालक राम ने कहा कि जिला के शिवालयों में पांडवकाल के इस शिव मंदिर का जिला में महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि महादेव शिव मंदिर में शिवलिंग स्वयंभू है। महाशिवरात्रि पर्व यहां पांडवों के समय से परम्पराओं के अनुसार मनाया जाता है।