-
Advertisement
Mahila Congress/Lok Sabha Election/ Congress
Last Updated on July 1, 2023 by sintu kumar
महिला कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। 2022 के प्रदेश विधानसभा चुनाव में जिस तरह महिला कांग्रेस ने कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया उसी तरह सुक्खू सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने का काम कर 2024 में कांग्रेस को बहुमत दिलकर केंद्र में सत्ता में काबिज करेंगे। महिला कांग्रेस प्रभारी सुनीता शेरावत ने बताया कि हिमाचल प्रदेश महिला कार्यकारिणी की बैठक में आगामी रणनीति तय की जाएगी। यूसीसी का मुद्दा चुनाव के समय लोगों को असल मुद्दों से भटकाने के लिए प्रयोग किया जा रहा है। बीते 9 वर्षों से केंद्र में बीजेपी की सरकार है लेकिन चुनाव के समय इस तरह के मुद्दों को उठाया जाता है जो कि गलत है।