-
Advertisement
नीटा डिसूजा बोलीं: एकजुट होकर मैदान में उतरें, हमारा लक्ष्य और मंजिल एक
Last Updated on May 24, 2022 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल में कुछ ही माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हिमाचल कांग्रेस (Himachal Congress) मैदान में उतर चुकी है। केंद्र के नेताओं का हिमाचल आने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को शिमला में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीटा डिसूजा (Mahila Congress National President Neeta D’Souza) ने महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने सगंठन में महिलाओं की सशक्त भागीदारी को बहुत ही उपयोगी बताते हुए कहा है कि आज समाज को उनकी बहुत ही आवश्कता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है और उन्हें आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया है। डिसूजा ने कहा कि कांग्रेस को प्रदेश में 2022 के चुनाव जीतने के लिए एकजुट होकर मैदान में उतरना है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य एक है, हमारी मंजिल भी एक है। उन्होंने कहा कि डिसूजा ने कहा कि “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” के नारे को हमें मजबूत करना है।
यह भी पढ़ें:प्रतिभा सिंह बोंली: पेट्रोल-डीजल के दाम कम करना बीजेपी का मात्र चुनावी स्टंट
डिसूजा ने कहा कि प्रदेश में प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) के रूप में कांग्रेस को एक मजबूत और सशक्त नेतृत्व मिला है और इस नेतृत्व को सभी महिलाओं को एकजुटता के साथ मजबूत करना है। उन्होंने एक दूसरे की टांग खींचाई व दोषारोपण के प्रति आगाह करते हुए कहा कि नेतृत्व व नेताओं को बांटने का कोई भी प्रयास नही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो भी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसे पूरी निष्ठा व ईमानदारी से उन्हें निभाना होगा। उन्होंने कहा कि कोई भी संगठन से ऊपर नही है और सगंठन की बैठक में होने वाली चर्चा बाहर नही होनी चाहिए। डिसूजा ने कहा कि सगंठन का मतलब संगठित होकर चलना है। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों, जिला व ब्लॉक अध्यक्षों से अपने कार्यो के प्रति समर्पित होने व चुनाव की तैयारी में जुटने को कहा। उन्होंने कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट देती है उसके लिये जी जान से कार्य करना पार्टी के सभी पदाधिकारियों की नैतिक जिम्मेदारी है और इससे उन्हें पीछे नही हटना है।
केंद्र की मोदी सरकार देश के इतिहास को मिटाने में लगी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश में उन्हें सगंठन की बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि उन्हें पूर्व में वीरभद्र सरकार के किये गए कार्यों को लेकर लोगों के बीच जाना है। उन्होंने कहा कि महंगाई व बेरोजगारी ऐसे मुद्दे है जिसके खिलाफ लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। वहीं प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज केंद्र की मोदी सरकार (Modi Govt) देश के इतिहास से छेड़छाड़ कर उसे मिटाने में लगी है। देश मे कांग्रेस के बलिदान ओर उनके कार्यों को मिटाने का काम किया जा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…