-
Advertisement
प्रतिभा सिंह बोली, हिमाचल कांग्रेस में अब युवाओं को सौंपी जाएंगी जिम्मेदारियां
Last Updated on May 18, 2022 by Vishal Rana
शिमला नई दिल्ली। हिमाचल में बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए हिमाचल कांग्रेस (Himachal Congress) दिल्ली में रणनीति बनाने में जुटी हुई है। हिमाचल कांग्रेस के नेता दिल्ली में बड़े नेताओं से बैठकें कर रहे हैं और विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Election) जीतने का रास्ता पक्का किया जा रहा है। इसी कड़ी में हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) ने बुधवार को दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल कांग्रेस में युवा (Youth) नेताओं को भी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। उन्होंने कहा कि संगठन में भले ही वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन युवाओं को भी तरजीह दी जाएगी। हमारा लक्ष्य बीजेपी को बाहर कर सत्ता में कांग्रेस की वापसी है। जिसके लिए पार्टी को एकजुट होकर मैदान में उतरना होगा। उन्होंने कहा कि आज सोनिया गांधी से मुलाकात हुई है। उन्होंने महंगाई बेरोजगारी को लेकर जनता के बीच जाने को कहा है। सोनिया गांधी के निर्देशनुसार पार्टी कार्यकर्ता काम करेंगे और सत्ता में वापसी का रास्ता पक्का करेंगे।
यह भी पढ़ें:राजीव शुक्ला के घर जुटे हिमाचल कांग्रेस के ये दिग्गज नेता, चल रही अहम बैठक; जाने कारण
बता दें कि राजस्थान के उदयपुर में आयोजित हुए तीन दिवसीय चिंतन शिविर में कांग्रेस ने कई बड़े निर्णय लिए हैं। इस चिंतन शिविर में हिमाचल कांग्रेस के भी कई नेता शामिल हुए थे। चिंतन शिविर से लौटने के बाद से हिमाचल कांग्रेस के लगभग सभी नेताओं ने दिल्ली (Delhi) में डेरा डाला है। यह नेता केंद्र के बड़े नेताओं से मुलाकात कर विधानसभा चुनाव जीतने को लेकर रणनीति बना रहे हैं। प्रतिभा सिंह ने बीते कल पहले राहुल गांधी से मुलाकात की। उसके बाद उन्होंने देर शाम को प्रियंका वाड्रा गांधी के साथ भी बैठक की और हिमाचल की राजनीति पर चर्चा की। बुधवार सुबह उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाकात की। इस दौरान सोनिया गांधी ने हिमाचल कांग्रेस के सभी नेताओं को मनमुटाव भुलाकर चुनाव में डट जाने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी ने कहा है कि जिस तरह की गलतियां पंजाब में हुई हैए उन्हें हिमाचल में रिपीट नहीं करना है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page