- Advertisement -
बिलासपुर। कांग्रेस द्वारा पूरे प्रदेश में चलाए गए जनजागरण अभियान के तहत सोमवार को बिलासपुर में महिला कांग्रेस द्वारा रोष रैली निकाली गई। कांग्रेस भवन से शहीद स्मारक तक रैली निकालकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी कर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष जेनब चंदेल विशेष रूप से उपस्थित रहीं। वहीं, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षा गोदावरी चंदेल व पूर्व विधायक बंबर ठाकुर भी मौजूद रहे।
- Advertisement -