-
Advertisement
सलूणी मर्डर: मनोहर के हत्यारों को 3 दिन की पुलिस रिमांड
Last Updated on June 17, 2023 by sintu kumar
चंबा। जिले के सलूणी हत्याकांड के मुख्य आरोपी और उसकी पत्नी को शनिवार को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी कर्म प्रताप सिंह ठाकुर की अदालत ने उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
रिमांड के दौरान पुलिस दोनों से कई अहम राज उगलवा सकती है। मनोहर हत्याकांड (Manohar Murder) का मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहा था। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया, जिसके बाद मुख्य हत्यारोपी मुसाफिर हुसैन और उसकी पत्नी फरीदा बेगम को 13 जून को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि हत्याकांड में शामिल एक अन्य नाबालिग आरोपी के रिश्ते में दोनों चाचा-चाची लगते हैं।
यह भी पढ़े:सलूणी मर्डर: सुक्खू बोले-भाजयुमो ने फूंका आरोपियों का मकान