-
Advertisement
जवाली के Major Vikas Dhiman को सेना मेडल से किया सम्मानित
Last Updated on February 28, 2020 by Deepak
रविन्द्र चौधरी/जवाली। उपमंडल जवाली की पंचायत चलवाड़ा के मेजर विकास धीमान ( Major Vikas Dhiman) पुत्र अशोक धीमान को सेना मेडल से सम्मानित किया गया है। मेजर विकास धीमान को जनरल आफिसर कमांडिंग उत्तरी कमांड (उधमपुर) लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने सेना मेडल से सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के 64 अधिकारी ODI लिस्ट में शामिल, 20 अधिकारियों को मिला सेवा विस्तार
बता दें कि जब मेजर विकास धीमान वर्ष 2018 में जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल में कार्यरत थे इस दौरान हुए एक आंतकवादी हमले के खिलाफ कार्रवाई व विशेष सर्च अभियान में 22 राष्ट्रीय राइफल द्वारा गठित दल का नेतृत्व किया और अपने अदम्य साहस व कुशल नेतृत्व का प्रदर्शन करते हुए भीष्म गोलाबारी के मध्य दो खूंखार आतंकवादियों को बिना किसी नुकसान के मार गिराया था। 16 पंजाब रेजिमेंट के मेजर विकास धीमान को उनके अदम्य साहस व कुशल नेतृत्व के लिए सेना मेडल (वीरता) से अलंकृत किया गया। इस वीरता व सम्मान के लिए अभिभावकों सहित क्षेत्रवासी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।