कुल्लू में खाई में गिरी कारः व्यक्ति की गई जान, पत्नी व बेटी घायल

पुलिस ने शव को कब्जे लेकर मामला दर्ज कर लिया है

कुल्लू में खाई में गिरी कारः व्यक्ति की गई जान, पत्नी व बेटी घायल

- Advertisement -

कुल्लू के आनी उपमंडल में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति मौत हो गई है। इस हादसे में एक महिला और बच्ची घायल हुई। दोनों को उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आनी पहुंचाया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर मामला दर्ज कर लिया है।


यह भी पढ़ें- खेत से लौटते वक्त भतीजे व उसके साथी ने कर दिया चाचा पर हमला

जानकारी के अनुसार महेश्वर सिंह पुत्र जिमत राम निवासी धार डाकघर जाओ तहसील आनी पत्नी व बेटी के साथ कार ( HP 35-7436) में सवार हो कर जा रहा था। डिंग नाला के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार नाले में गिरने से महेश्वर सिंह की मौत हो गई है जबकि उसकी पत्नी और बेटी बुरी तरह घायल हुई।

डीएसपी आनी रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि घायल महिला ऊषा देवी ने बताया कि वह तीनों ऑल्टो कार में आनी से घर की तरफ जा रहे थे। रास्ते में डिंग नाला के पास पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से कार में सवार महेश्वर सिंह, उसकी पत्नी उषा देवी और बेटी स्वीटी को खाई से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें आनी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने महेश्वर सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

- Advertisement -

Tags: | kullu | Himachal News | ditch | latest news | accident news | Car fell | man killed | wife and daughter injured
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है