-
Advertisement
Mann Ki Baat | BJP | Kalpana Saini
Last Updated on January 28, 2024 by Himachal Abhi Abhi
ऊना जिला के बीजेपी कार्यालय दीपकमल में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। इस मौके पर राज्यसभा की उत्तराखंड से सांसद कल्पना सैनी ने विशेष रूप से कार्यकर्ताओं के बीच शिरकत करते हुए प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने कल्पना सैनी का भाजपा कार्यालय पहुंचने पर स्वागत किया। लोकसभा चुनाव के नजदीक आते बीजेपी की राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज हो रही है। राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा कि बीजेपी का कार्यकर्ता केवल मात्र चुनावी माहौल में काम नहीं करता बल्कि वर्ष भर क्रियाशील रहता है।