-
Advertisement

Paonta Sahib: रूदाना गांव में चले तेजधार हथियार, खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के लोग घायल
पांवटा साहिब। उपमंडल के रुदाना गांव में आपसी रंजिश के चलते दो गुट सोमवार को आपस में भिड़ गए। इस खूनी संघर्ष (Bloody Clash) में दोनों गुटों के आधा दर्जन लोग घायल (Injured) गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए पांवटा साहिब सिविल अस्पताल लाया गया है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक विवाद का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। सोमवार को दोनों गुटों में सड़क संबंधी कोई विवाद हो गया।
यह भी पढ़ें: #Kullu में दिल्ली के लापता व्यक्ति सहित दो की Dead Body बरामद, #Chamba में खाई में गिरा व्यक्ति
इसके बाद धारदार हथियारों से दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में एक पक्ष के कल्याण सिंह व बलबीर के अलावा दूसरे पक्ष के मदन सिंह व बलबीर घायल हो गए। मारपीट के बाद दोनों पक्षों के घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा लाया गया। जहां से दो घायलों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तेजदार हथियारों से हमला करने के आरोप लगाए हैं। मामले की पुष्टि डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group