-
Advertisement
आज से बदल रहे ये बड़े नियम, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर
देश में आज से कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। आज से डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड से जुड़े कई नियम, म्यूचुअल फंड, अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana), डीमैट अकाउंट, स्मॉल सेविंग स्कीम्स पर ब्याज आदि में बदलाव हो रहा है।
यह भी पढ़ें- आरबीआई ने फिर बढ़ाया रेपो रेट, महंगी हो सकती है आपकी ईएमआई
बता दें कि आज पीएम नरेंद्र मोदी देश में बहुप्रतीक्षित 5जी सेवाओं की शुरुआत करेंगे। हालांकि, आज सिर्फ चुनिंदा शहरों में ही 5जी सेवाएं शुरू की जाएंगी। आने वाले कुछ वर्षों में देश के हर राज्य में 5जी सेवा शुरू कर दी जाएगी।
डेबिट और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम में बदलाव
आरबीआई का कहना है कि आज से टोकनाइजेशन सिस्टम (Tokenization System) में बदलाव के बाद कार्ड धारकों को पेमेंट करने में नया अनुभव मिलेगा। डेबिट व क्रेडिट कार्ड से ट्रांजैक्शन करना अधिक सुरक्षित हो जाएगा। आरबीआई के अनुसार, आज से पहले तक डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर कार्ड की संबंधित जानकारी वेबसाइट पर सेव हो जाती थी। जिसके चलते ऑनलाइन फ्रॉड के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं, आज से पेमेंट करने पर ट्रांजेक्शन के दौरान एक टोकन जनरेट होगा, जिससे पेमेंट हो सकेगी।
महंगी हो जाएंगी कारें
ऑटो कंपनी फॉक्सवैगन की कारें (Cars) आज से महंगी हो गई हैं। आज से सभी गाड़ियों की कीमत में दो फीसदी इजाफा हो जाएगा।
म्यूचुअल फंड के नियमों में बदलाव
म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश करने वालों के लिए आज से नॉमिनेशन डिटेल देना जरूरी हो गया है। हालांकि, अगर कोई व्यक्ति ऐसा नहीं करता है तो उसे डिक्लेरेशन भरना होगा। और इसमें नॉमिनेशन की सुविधा नहीं लेने की घोषणा करनी होगी।
अटल पेंशन योजना में बदलाव
अब टैक्सपेयर्स सरकार की अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana(का फायदा नहीं उठा पाएंगे। अगर कोई सब्सक्राइबर आज से पहले टैक्सपेयर पाया जाता है तो उसका अटल पेंशन योजना का खाता बंद कर दिया जाएगा और उस दिन तक जमा उसकी पेंशन भी वापस कर दी जाएगी।
डीमैट खाते के नियम में होगा बदलाव
आज से डीमैट अकाउंट में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन इनेबल करना जरूरी हो गया है। अब इसके बिना डीमैट अकाउंट (Demat Account) में यूजर्स लॉगिन नहीं कर पाएंगे। यानी खाते में लॉगिन करने के लिए पहले बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन और फिर पासवर्ड दर्ज करना होगा।
