-
Advertisement
Palampur में होनी थी शादी, कोरोना संकट के चलते America में लेने पड़े फेरे
पालमपुर। जो विवाह पालमपुर में होना था, कोरोना के चलते अमेरिका (America) में दूल्हा और दुल्हन को सात फेरे लेने पड़े। कोरोना (Corona) महामारी के चलते अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में हिंदु रीति रिवाज से पठानकोट के लड़के और बैजनाथ की लड़की का विवाह (Marriage) संपन्न हुआ। बैजनाथ के कंदराल गांव के कर्नल सुरेश कटोच और अंजला कटोच की बेटी शैली कटोच अमरेका में ऊबर कंपनी की वरिष्ठ प्रबंधक हैं। पठानकोट के व्यवसायिक महाजन परिवार से देवेंद्र महाजन और प्रवीण महाजन के बेटे डॉ. अंकित महाजन एप्पल कंपनी में रिसर्च साइंटिस्ट हैं। इन दोनों की शादी अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में हुई।
यह भी पढ़ें: कोरोना से जंग जीतने वाले भाई-बहन के घर पहुंचे DC-एसपी और CMO

दोनों ही काफी वर्षों से अमेरिका में हैं। यह विवाह पालमपुर में पहली मई को निर्धारित था, लेकिन अमेरिका से कोविड की वजह से सभी फ्लाइट्स रद्द होने के कारण विवाह पालमपुर की जगह अमेरिका में ही निर्धारित तिथि को किया गया। चिंतपूर्णी के पंडित राम मूर्ति शर्मा जो अमेरीका में ही कई वर्ष से रह रहे हैं, उन्होंने हिंदू रिति रिवाज से विवाह संपन्न करवाया। हालांकि अमेरिका में विवाह के दौरान यह वर- वधु के साथ पंडित ही उपस्थित थे, लेकिन भारत और अन्य जगहों पर विवाह को जूम ऐप के माध्यम से लाइव घरवालों, रिश्तेदारों व दोस्तों ने देखा और अपना आशीर्वाद दिया।

