-
Advertisement

हिमाचल: विवाहिता बोली: ससुराल वाले मांग रहे दहेज में गाड़ी, कर रहे प्रताड़ित
ऊना। हिमाचल के ऊना जिला में विवाहित महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले उसे दहेज में गाड़ी लाने की मांग करते हैं। महिला ने इसको लेकर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार लोअर अरनियाला गांव की विवाहिता ने महिला थाना ऊना में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 18 नवंबर, 2021 को हुई थी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल मंदिर आई महिला के साथ युवकों ने किया अभद्र व्यवहार, मारपीट भी की
शादी के 10 दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज व गाड़ी लाने की मांग करने लगे। इसके साथ ही उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। काफी समय से वह उनकी प्रताड़ना को सहन करती रही। लेकिन अब प्रताड़ना बढ़ गई है। जिसके चलते महिला ने पुलिस से न्याय की मांग की है। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर उचित कार्रवाई मांगी है। मामले की पुष्टि एएसपी प्रवीण धीमान ने की है। उन्होंने बताया कि ऊना शहर से सटे लोअर अरनियाला गांव की विवाहिता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…