-
Advertisement
Martyr | Amrik Singh | Himachal |
Last Updated on January 16, 2023 by Neha Raina
हिमाचल के शहीद अमरीक सिंह को अंतिम विदाई दी जा रही है। शव यात्रा घर से निकल चुकी है। पूरा गांव और रिश्तेदार नारे लगाते हुए शमशान घाट स्वर्गधाम की ओर जा रहे हैं। शहीद का पार्थिव शरीर करीब 10 बजे घर पहुंचा। जैसे ही पार्थिव देह घर पहुंचीए परिवार में चीख पुकार मच गई। शहीद की पत्नी रूचिए बेटा अभिनवए मां ऊषा देवीए पिता धर्मपाल सिंहए बड़े भाई अमरजीत सिंह और छोटे भाई हरदीप सिंह पार्थिव शरीर को देख बिलख.बिलख कर रोए। शहीद की पत्नी और मां बेसुध हो गईं। दोनों को रिश्तेदारों और आस पड़ोस के लोगों ने ढांढस बंधाया। वहीं पूरा गांव और रिश्तेदार शहीद बेटे को अंतिम विदाई देने के लिए जुटा है। कुछ देर पार्थिव देह अंतिम दर्शनों के लिए रख गई और इस दौरान परिवार की तरफ से अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की गईं। याद रहे कि जम्मू-कश्मीर में मंगलवार देर रात डोगरा रेजीमेंट के जवान गश्त पर थे उस समय गाड़ी फिसल कर खाई में जा गिरी, इसमें भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए, शहीद जवानों में दो हिमाचल प्रदेश के ही रहने वाले थे।