-
Advertisement
MCA Students | PG College Una | Satpal Singh Raizada |
Last Updated on September 20, 2023 by Soumitra Roy
ऊना जिला मुख्यालय के पीजी कॉलेज में बुधवार को एमसीए छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम रेजोनेंस 2023 का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सतपाल सिंह रायजादा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. एसके बंसल की अगुवाई में प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। ओरिएंटेशन प्रोग्राम के दौरान एमसीए के स्टूडेंट्स को तकनीकी शिक्षा से संबंधित अहम जानकारियां प्रदान करने के साथ-साथ शिक्षा के बाद आजीविका उपार्जन के दौरान होने वाली गतिविधियों के संबंध में भी अवगत करवाया जाएगा ताकि शैक्षणिक समय के दौरान ही वह अपने आप को पूरी तरह से तैयार कर सकें।