-
Advertisement
हिमाचल: ओपीएस को लेकर बेनतीजा रही बैठक, अपनी मांग पर अड़े रहे कर्मचारी नेता
शिमला। हिमाचल में पुरानी पेंशन बहाली (Old Pension Restoration) की मांग को लेकर आज हुई बैठक बेनतीजा रही। आज यानी सोमवार को हिमाचल के कर्मचारी वर्ग और अन्य कामगार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष (Vice President of Workers Welfare Board) घनश्याम शर्मा की अध्यक्षता में सचिवालय परिसर में हुई बैठक में कोई फैसला नहीं हो सका। प्रदेश के सरकारी विभागों में तैनात करीब डेढ़ लाख कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर अड़े रहे। बैठक में एनपीएस (NPS) से जुड़े कर्मचारी संघ के नेताओं ने दोटूक कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र में एनपीएस कर्मचारी रैली निकालेंगे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार पुरानी पेंशन योजना बहाल करती है तो धन्यवाद रैली (Rally) निकाली जाएगी, अन्यथा विरोध रैली होगी।
यह भी पढ़ें: धर्मशाला स्मार्ट सिटी की बीओडी बैठक में 196 करोड़ की परियोजनाओं को मिली मंजूरी
बैठक के बाद संघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों को पुरानी पेंशन ही चाहिए। किसी अन्य विकल्प पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार अभी तक 7000 करोड़ धनराशि कंपनी को दे चुकी है। अगर सरकार कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देती है तो दो हजार करोड़ खर्च करने होंगे। इस तरह से सरकार 5,500 करोड़ बचा सकेगी। नई पेंशन योजना से कर्मचारियों को भी आर्थिक नुकसान हो रहा है। उनका कहना है कि कर्मचारियों से नई पेंशन के नाम पर काटी जा रही राशि में से 40 फीसदी राशि कंपनी के पास जमा रहेगी और कर्मचारियों को पेंशन भी कम मिलेगी। बैठक में संघ के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ जिलों के प्रतिनिधि और हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर भी मौजूद रहे।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


