- Advertisement -
शिमला। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच महिला प्रकोष्ठ की बैठक शिमला में आयोजित की गई। इस बैठक में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के द्वारा चलाए जा रहे अभियान हम मजबूत, मजबूत- भारत अभियान के तहत मुस्लिम समुदाय के फॉर्म भरे गए। बैठक में मुख्यातिथि के रूप में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजिका एडवोकेट जीनत खान उपस्थित हुईं। साथ ही जिला शिमला की संयोजिका हिना अंजुम भी उपस्थित हुई। जीनत खान ने मुस्लिम महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया। भारत सरकार की योजनाओं को विस्तार से समझाया।
- Advertisement -