-
Advertisement
प्रेमी को 10 रु.के नोट पर लिखा संदेश- विशाल मेरी शादी 26 अप्रैल को है, मुझे भगाकर ले जाना
वैलेंटाइन वीक चल रहा है और प्यार में डूबे हुए एक दूसरे को गिफ्ट भेज रहे हैं। इस बीच एक होने वाली दुल्हन ने अपने प्रेमी को 10 रुपये के नोट में खत लिखकर अजीबोगरीब डिमांड रख दी है। दरअसल, लड़की की शादी होने वाली है और वह अपनी शादी से खुश नहीं है। इसलिए उसने अपने विशाल नाम के प्रेमी को खत लिखकर उसे शादी के मंडप से भगाने की बात कही है। इंटरनेट पर 10 रुपये के नोट पर लिखी यह बात वायरल हो गई है।
यह भी पढ़ें- Valentine Week 2022: आज एक-दूसरे को जादू की झप्पी देंगे कपल्स, कहेंगे दिल की बात

खत के अनुसार, कुसुम नाम की इस लड़की की शादी 26 अप्रैल को है। इससे पहले उसने अपने प्रेमी विशाल को 10 रुपये के नोट पर खत लिखा है। इस खत में कुसुम ने लिखा है, ‘विशाल मेरी शादी 26 अप्रैल को है। मुझे भगा के ले जाना। आई लव यू। तुम्हारी कुसुम।’ ऐसा लग रहा है कि यह नोट किसी और के हाथ लगया और उसने इस नोट में लिखे संदेश की फोटो खींचकर इंटरनेट पर शेयर कर दी। इस तस्वीर को ट्विटर पर एक यूजर ने शेयर किया। इसके साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, ‘ट्विटर अपनी ताकत दिखाओ। 26 अप्रैल के पहले कुसुम का यह संदेश विशाल तक पहुंचाना है। दो प्यार करने वालों को मिलाना है। कृपया इसे बढ़ाएं.. और उन सभी विशाल को टैग करें, जिन्हें आप जानते हैं।’

