-
Advertisement
हिमाचल को केंद्र से मिली आपदा राहत के रूप में 633 करोड़ की वित्तीय मदद
अभी-अभी डेस्क/ शिमला। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) को केंद्र से मिलने वाली आपदा राहत राशि का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। 4 महीने पहले आपदा से हिमाचल (Disaster in Himachal) को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा था। हिमाचल प्रदेश में आपदा को लेकर पक्ष-विपक्ष में कई आरोपों और बयानबाजी के बाद आखिरकार केंद्र ने हिमाचल को आपदा राहत राशि (Disaster relief amount) दे ही दी। केंद्र ने हिमाचल प्रदेश के लिए आपदा राहत के रूप में 633.73 करोड़ रु. मंजूर किए हैं। गृह मंत्रालय द्वारा हिमाचल प्रदेश को वित्तीय सहायता की मंजूरी दी गई है। इस बारे में गृह मंत्रालय ने ट्वीट कर जानकारी दी है।
The MHA today approved an additional financial assistance of ₹633.73 crore from the National Disaster Response Fund for Himachal Pradesh. The state was severely affected due to floods, cloudbursts, and landslides during the southwest monsoon, during the current year.
Pursuing…
— गृहमंत्री कार्यालय, HMO India (@HMOIndia) December 12, 2023
गृह मंत्रालय के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष से 633.73 करोड़ की अतिरिक्त वित्तीय सहायता (Additional financial assistance) को मंजूरी दी है। इस साल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के दौरान बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन के कारण राज्य गंभीर रूप से प्रभावित हुआ। प्रभावितों को त्वरित राहत प्रदान करने के पीएम नरेंद्र मोदी(PM Narendra Modi) के दृष्टिकोण का अनुसरण करते हुए, राज्य सरकार से ज्ञापन की प्रतीक्षा किए बिना नुकसान के आकलन के लिए एक अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम की प्रतिनियुक्ति की गई।
राज्य सरकार को तत्काल राहत कार्यों के प्रबंधन में मदद करने के लिए 21 अगस्त 2023 को एनडीआरएफ से 200.00 करोड़ की राशि भी अग्रिम रूप से जारी की गई थी। केंद्र सरकार ने पहले एसडीआरएफ ( SDTF)को अपने हिस्से की दोनों किश्तें जारी की थीं, जो कुल 360.80 करोड़ रुपए थीं।

