-
Advertisement
Mid Day Meals | Mushroom | Unique Initiative |
स्कूलों में मिड.डे मील में अब बच्चों को प्रोटीन से भरपूर मशरूम भी मिलेगी। इसमें खास बात यह है कि यह मशरूम स्कूल में ही उगाई जाएगी। यह अनूठी पहल प्रारंभिक चरण में जिला सोलन से शुरू की गई है। खुम्ब अनुसंधान केंद्र एवं निदेशालय के विशेषज्ञ अध्यापकों को मशरूम तैयार करने का प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद इसे स्कूलों में भी तैयार किया जाएगा। इसे मिशन व्हाइट अंब्रेला का नाम दिया गया है। इसके लिए 24 फरवरी को जिले के चयनित 24 स्कूलों के टीजीटी और प्रवक्ताओं को डीएमआर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। यहां से प्रशिक्षण लेने के बाद यह अपने.अपने क्लस्टर स्कूलों के अध्यापकों और बच्चों को प्रशिक्षण देंगे। इसमें बच्चों को जहां मशरूम की जानकारी मिलेगी वहीं स्कूल में ही ताजा मशरूम मिड.डे मिल में सेवन करेंगे। मशरूम सुपरफूड है। ये कैलोरी में कम और पोषण में भरपूर होता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता .इम्युनिटी बढ़ाता है। हड्डियों को मजबूत करता है .विटामिन डी का अच्छा स्रोत, वजन प्रबंधन, ब्लड प्रेशर और पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करता है। यह सूजन रोधी गुणों से भरपूर है और मधुमेह के रोगियों के लिए भी एक अच्छा विकल्प है।
