-
Advertisement
शिमला में शरारती तत्वों का कारनामा, सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के तोड़े शीशे
Himachal News: शिमला में रात के अंधेरे में गाड़ियों के शीशे तोड़ने का मामला सामने आया है। उप नगर संजौली की ढिंगूधार कॉलोनी में सड़क किनारे खड़ी इन गाड़ियों के शीशे शरारती तत्वों ने तोड़ डाले। सुबह जब लोगों ने अपनी गाड़ियों के शीशे टूटे देखें तो पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाज मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज किया है और जांच शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
मामला आधीरात का बताया जा रहा है है। पुलिस अब इन हुड़दंगियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है रात के समय यहां पर शराबी हुड़दंग मचाते हैं इसलिए उन्होंने पुलिस ने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस का कहना है किन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। इसका पता लगाया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।
संजू चौधरी

