-
Advertisement
लॉकडाउन में हल चला रहे MLA साहब
नाहन। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के बीच सभी अपने-अपने घरों में रह कर नियमों का पालन कर रहे हैं। इस दौरान कोई घर के कामों में हाथ बंटा रहा है तो कोई अपने शौक को पूरा कर रहा है। बात करते हैं हिमाचल के एक विधायक कि, तो वे इन दिनों खेतों में बिजाई के लिए हल चला रहे। ये हैं रेणुका विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय कुमार। विनय कुमार इन दिनों अपने पैतृक गांव माईना में हैं। यहां पर वे अदरक की खेती के लिए अपना खेत जोत कर तैय़ार कर रहे हैं। विनय कुमार की पृष्ठभूमि एक किसान परिवार से है। जाहिर है किसान के कार्यों को वे अच्छी तरह से जानते हैं। विनय कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन के बीच अपने गांव में खेती करने का मौका मिला है। परिवारिक पृष्ठभूमि किसान परिवार से है। ऐसे में हल जोतने का कार्य बचपन के दिनों की याद दिला रहा है। ये कार्य हमेशा अपनी मिट्टी से जुड़े रहने का एहसास दिलाता है।
