-
Advertisement
हिमाचल: अक्टूबर के पहले सप्ताह में विदा लेगा मानसून, इस बार 11 फीसदी कम बरसे बादल
Last Updated on September 27, 2021 by Deepak
शिमला। हिमाचल (Himachal) में अब मानसून धीमा पड़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आगामी तीन दिन मौसम तो खराब रहेगा, लेकिन ज्यादा बारिश नहीं होगी और ना ही कोई अलर्ट रहेगा। सोमवार को भी सुबह स मौसम साफ बना रहा, जिससे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने प्रदेश में एक अक्टूबर तक मौसम खराब रहने के आसार जताए हैं। इस दौरान प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय भागों में बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के कई जगहों पर किसानों का प्रदर्शन जारी, राजधानी में विक्ट्री टनल जाम
वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक उच्च पर्वतीय कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में हिमाचल से मानसून की विदाई होने के आसार हैं। इस मानसून सीजन में अभी तक सामान्य से 11 फीसदी कम बादल बरसे। मौसम विभाग के निदेशक (director of meteorological department) सुरेंद्र पॉल ने कहा कि प्रदेश में अब मॉनसून धीमा पड़ गया है और आगमी दिनों में ज्यादा बारिश नहीं होगी।