-
Advertisement
राजगढ़ में भांग का सफाया
राजगढ़। नगर पंचायत व राजगढ़ की ग्राम पंचायतों में इन दिनों पुलिस विभाग ने नशा निवारण अभियान (Drug abuse campaign) चलाया है। राजगढ़ डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि राजगढ़ पुलिस विभाग के कर्मचारियों व लेबर सहित ग्रामीणों की सहायता से क्षेत्र से अभी तक करीब 15000 से अधिक भांग के पौधों को उखाड़ कर नष्ट किया गया है।
इस दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों जिसमें धामला, शाया सनोरा, गिरिपुल व राजगढ़ फॉरेस्ट कलोनी, ग्राम पंचयात शालाना के गांव कडियुत सहित अन्य सरकारी भूमि से भांग उखाड़ने (Cannabis uproot) का काम जोरों पर चला हुआ है।
इस अभियान में जहां पुलिस विभाग द्वारा लेबर को साथ रखा गया था वहीं गांव में बहुत संख्या में लोग पुलिस के साथ भांग उखड़ने में साथ आ रहे हैं जोकि बेहद सराहनीय कार्य है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group