-
Advertisement
दुनिया की सबसे खौफनाक जेल, जहां लाशों से जाम हो जाती है सीवर लाइन
Last Updated on February 24, 2022 by sintu kumar
दुनियाभर में कई खतरनाक जेल हैं, जहां कैदियों के साथ बहुत ही बुरा बर्ताव किया जाता है। आए दिन इन जेलों में कई खूनी संघर्ष होते हैं। हम आज आपको एक ऐसी ही जेल के बारे में बताएंगे, जिसके अंदर के माहौल को जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस जेल को दुनिया की सबसे कठिन जेल के रूप में जाना जाता है। इस जेल को लेकर ये राज पहली बार दुनिया के सामने आए हैं।
यह भी पढ़ें- इस फूल को उगाओ और बन जाओ लखपति, ऑनलाइन लगती है बोली
ये जेल दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में स्थित है। इस जेल का नाम बोगोटा डिस्ट्रिक्ट जेल (Bogota District Jail) है। इस जेल में लगभग 11,000 हिटमैन, हत्यारे, नशीली दवाओं के तस्कर और बलात्कारी कैदी सजा काट रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस जेल को 6 विंग में बांटा गया है और पुलिसकर्मियों ने अपराधियों को जेल में अपना कानून बनाने की आजादी दे दी है। इस जेल में कैदियों को कैदी ही नियंत्रित करते हैं। इस जेल में मौजूद कैदियों को पूरे दिन केवल एक आंगन में जाने की अनुमति दी जाती है, जहां लड़ाई और हमले जैसी घटनाएं आम हैं।
जानकारी के अनुसार, जेल के अंदर पुलिस अपने साथ कैदियों के पास हथियार लेकर नहीं जाती है। इस जेल के काले राज को हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुए डॉक्यूमेंट्री इनसाइड वर्ल्ड टफेस्ट प्रिजन में दिखाया गया है। इस सीरीज में जेल के अंदर मौजूद सिस्टम के कुछ अधिक गुप्त रहस्यों की जानकारी सामने आई है। सीरीज में बताया गया है कि, 2016 में 100 से अधिक कैदियों और लापता विजिटर्स की लाश के हिस्से ड्रेन पाइप में फंसे मिले थे, जिससे सीवर जाम हो गया था।
साल 2020 में कैदियों ने कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ हिंसा फैलाना शुरू कर दिया था। जिसके कारण जेल के अंदर काफी हिंसा फैल गई थी, जिसमें 23 कैदी मारे गए थे। वहीं, तनाव बढ़ने पर कैदियों ने अपने गद्दों में आग लगा कर जेल को जलाने की कोशिश की थी। जिसके बाद गार्ड्स को कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा
जानकारी के अनुसार, इस सीरीज को होस्ट कर रहे राफेल रोवे जेल में प्रवेश करते ही चकित रह गए क्योंकि उनके साथियों को कैमरों के सामने ही धमकी दी गई थीं। कैदी ने धमकी दी कि अगर उसने उसे अपने बिस्तर के लिए 200 पैसों का भुगतान नहीं किया, तो वह उसे चाकुओं से काट डाला जाएगा। इतना ही नहीं जेल में गार्ड्स कैदियों से बिल्कुल कम संपर्क करते हैं। जेल प्रशासन के कम संपर्क के कारण ही कैदियों का जेल में राज चलता है और वह पुलिस से भी नहीं डरते हैं।