-
Advertisement
हिमाचल: रंगड़ों के हमले से मां और बेटी की मौत, PGI में चल रहा था इलाज
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के हमीरपुर जिले में रंगड़ों का आतंक जारी है। जिले के सुजानपुर उपमंडल के धुंदला गांव में रंगड़ों के काटने से मां और बेटी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मां विद्या देवी (47) और बेटी अंजना कुमारी (20) के रूप में हुई। बताया जाता है कि मां और बेटी घास काटने के लिए गई हुई थी, तभी रंगड़ों ने उनपर हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में तीन सड़क हादसेः दो ने गंवाई जान और तीन पहुंचे अस्पताल
इधर, प्राथमिक उपचार के बाद जब मां और बेटी की हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें इलाज के लिए पहले सुजानपुर फिर हमीरपुर और उसके बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीजीआई चंडीगढ़ में गुरुवार शाम को बेटी ने दम तोड़ दिया जबकि देर रात मां की भी मौत हो गई। मृतक विद्या देवी के पति मदन लाल प्राइवेट नौकरी करते हैं। अंजना कुमारी कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी। प्रधान लता कुमारी ने सरकार और प्रशासन से पीड़ित परिवार की सहायता करने की मांग की है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


