-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2023/11/Kishan-Kapoor.jpg)
सीने पर गोलियां खाकर की थी देश की रक्षा, मेजर सोमनाथ की याद में बनेगा स्मारक
धर्मशाला/पंकज नरयाल। कांगड़ा-चंबा के लोकसभा सदस्य किशन कपूर ने कहा है कि देश के प्रथम परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा (First Paramveer Chakra winner Major Somnath) की स्मृति में उनके पैतृक गांव डाढ़ में मेजर सोमनाथ शर्मा स्मारक (Memorial) एवं वन विहार की स्थापना की जाएगी। इस पुनीत कार्य के लिए वे 50 लाख रुपए की राशि अपनी सांसद निधि से देंगे। किशन कपूर ने कहा कि सीने पर गोलियां खाकर देश की रक्षा करने वाले वीर की याद में इस स्मारक का निर्माण होगा।
कांगड़ा को गौरवान्वित किया
आज धर्मशाला (Dharamshala) में एक प्रेस वार्ता में सांसद किशन कपूर (MP Kishan Kapoor) ने कहा कि भारत भूमि के महान सपूत मेजर सोमनाथ शर्मा ने मरणोपरांत सर्वोच्च सैनिक सम्मान प्रथम परमवीर चक्र प्राप्त कर कांगड़ा को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि जब भी देश की आन-बान और शान को दुश्मनों ने ललकारा है कांगड़ा के वीरों ने अपने प्राणों के बलिदान देकर अपने देश की रक्षा की है। हिमाचल प्रदेश विशेषतः कांगड़ा (Kangra) सर्वोच्च बलिदान की इस परंपरा में देश में सदैव अग्रणी रहा है। मेजर सोमनाथ के बलिदान को याद करते हुए सांसद किशन कपूर ने कहा कि डाढ़ गांव में बसे इस सैनिक परिवार को कौन नहीं जानता। यह गांव स्वर्गीय मेजर सोमनाथ शर्मा का गांव है। 31 जनवरी, 1923 को जन्मे मेजर सोमनाथ के पिता मेजर अमरनाथ शर्मा भी सेना में डॉक्टर थे। मेजर सोमनाथ ने 22 फरवरी, 1942 को 4 कुमाऊं रेजिमेंट में कमीशन प्राप्त किया था। उनके छोटे भाई विश्वनाथ शर्मा भी भारतीय सेना के पन्द्रहटे सेनाध्यक्ष रहे।
कांगड़ा में पर्यटन को ओर बढ़ावा
सांसद किशन कपूर ने आश्चर्य व्यक्त किया कि मेजर सोमनाथ शर्मा के पैतृक जिला कांगड़ा में उनकी स्मृति को चिर अनन्त बनाए रखने के लिए इतने बरसों से कुछ भी नहीं किया गया, उन्होंने कहा कि इस चूक पर इतिहास वर्तमान पीढ़ी को शायद ही माफ करे। एक सजग नागरिक और इस जिला के जन प्रतिनिधि होने के नाते हमने इस दिशा में कदम बढाए हैं और मेजर सोमनाथ शर्मा स्मारक (Major Somnath Sharma Memorial) एवं वन विहार की रूप रेखा उनके पैतृक गांव डाढ़ में करने का निर्णय लिया है। इससे जिला कांगड़ा में पर्यटन को ओर बढ़ावा मिलेगा।
यह भी पढ़े:हिमुडा के वाइस चेयरमैन बने यशवंत छाजटा, तीन नॉन ऑफिशियल मेंबर भी लगाए