-
Advertisement
सांसद प्रतिभा सिंह दिल्ली रवाना, कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं से होगा मंथन
Last Updated on November 20, 2022 by sintu kumar
शिमला। हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh) दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। यहां वह कांग्रेस (Congress) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) और पार्टी के दूसरे राष्ट्रीय नेताओं के साथ मंथन करेंगी। वहीं प्रदेश में हुए चुनावों (Election) का भी फीडबैक दे सकती हैं। कांग्रेस पार्टी को पूरा विश्वास है कि उसे बहुमत मिलेगा और सरकार उसकी ही बनेगी। यह भी सर्वविदित है कि पार्टी ने पांच दशक पूर्व सीएम वीरभद्र के बिना चुनाव लड़ा है। ऐसे में यह तय करना है कि बहुमत मिलने पर आखिर सीएम किसे बनाया जाए। इस बात को पार्टी हाईकमान ही तय करेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में सांसद प्रतिभा सिंह की कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के साथ सीएम पद के लिए चर्चा हो सकती है।