-
Advertisement
Ranji Trophy: मुंबई ने 42वीं बार रणजी ट्रॉफी की अपने नाम, विदर्भ को 169 रन से हराया
Mumbai Winner: मुंबई (Mumbai) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रणजी ट्रॉफी 2023-24 (Ranji Trophy) का खिताब जीत लिया है। मुंबई ने 42वीं बार ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल मुकाबले में मुंबई ने विदर्भ (Vidarbha) को 169 रन से हराया। टीम मुंबई 8 साल के इंतजार के बाद विजेता (Winner) बनी है। टीम ने आखिरी खिताब 2015-16 के सीजन में जीता था। मुंबई ने विदर्भ को 538 रन का लक्ष्य (Target) दिया था लेकिन टीम इसे पूरा नहीं कर पाई और केवल 368 रन ही बना सकी।
𝐕𝐢𝐜𝐭𝐨𝐫𝐲 𝐟𝐨𝐫 𝐌𝐮𝐦𝐛𝐚𝐢!
Dhawal Kulkarni takes the final wicket as they beat Vidarbha by 169 runs in the @IDFCFIRSTBank #RanjiTrophy #Final in Mumbai
Brilliant performance from the Ajinkya Rahane-led side 👌
Scorecard ▶️ https://t.co/k7JhkLhgT5 pic.twitter.com/Iu458SZF2F
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) March 14, 2024
अक्षय और हर्ष के आउट होते ही टीम बिखरी
टीम विदर्भ के अक्षय वाडकर 102 और हर्ष दुबे 65 रन बनाकर आउट हुए। दोनों के बीच 130 रनों की पार्टनरशिप हुई। लेकिन इन दोनों के आउट होते ही टीम बिखर गई। वानखेड़े मैदान पर गुरुवार को विदर्भ ने अपने आखिरी 5 विकेट दूसरे सेशन में गंवा दिए। लंच तक टीम का स्कोर 333/5 रहा।
42nd Ranji 🏆 title for Mumbai
Ajinkya Rahane👏
Farewell Dhawal Kulkarni
Vidarbha fought but their 1st innings costed them
When you talk about Indian cricket you’re forced to talk about Mumbai Cricket
Support or hate them,they keep producing talents & trophies#RanjiTrophyFinal pic.twitter.com/3UeER8MXcP— Shrutika Gaekwad (@Shrustappen33) March 14, 2024
मुंबई ने 538 रन का टारगेट दिया था
मुंबई ने विदर्भ को 538 रन का लक्ष्य दिया था, टीम ने अपनी दूसरी पारी में 418 रन बनाए। मुंबई को पहली पारी में 119 रन की बढ़त मिली थी। इस प्रकार विदर्भ को 538 रन का टारगेट मिला। विदर्भ पहली पारी में केवल 105 रन ही बना पाई। इससे पहले, मुंबई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 224 रन बनाए।
मुंबई के गेंदबाज और बल्लेबाज छाए
बता दें कि मुंबई की ओर से दूसरी पारी में तनुश कोटियन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। वहीं, तुषार देशपांडे और मुशीर खान 2-2 विकेट मिले। शम्स मुलानी और धवल कुलकर्णी 1-1 विकेट लेने में सफल रहे। इसके अलावा मुंबई के युवा बल्लेबाज मुशीर खान ने फाइनल में 136 रनों की पारी खेली तो वहीं, श्रेयस अय्यर ने 95 रन, कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 73 रन की पारी खेलकर मुंबई को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। मुंबई ने दूसरी पारी में 418 रन बनाए थे।