-
Advertisement
IPL 2024: सीजन की पहली जीत के साथ मुंबई ने अपने नाम किया ये महारिकॉर्ड
Last Updated on April 8, 2024 by Himachal Abhi Abhi
Mumbai Indians: IPL 2024 में तीन मुकाबले लगातार हारने के बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने पहली जीत दर्ज की है। सीजन के चौथे मैच में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को हराकर जीत की ओर कदम रखा है। इस जीत के साथ ही मुंबई ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रचा और महारिकॉर्ड (Big Record) अपने नाम किया है। महारिकॉर्ड के साथ ही मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स और टीम इंडिया को भी पीछे छोड़ दिया है। मुंबई ने दिल्ली को हराकर टी20 क्रिकेट में 150 जीत पूरी कर ली है।
पहली टीम बनी मुंबई
मुंबई टी20 क्रिकेट (T20 Cricket) के इतिहास में ये आंकड़ा छूने वाली पहली टीम बनी है। लिस्ट में दूसरे नंबर पर CSK148 जीत के साथ और टीम इंडिया 144 जीत के साथ तीसरे नंबर पर बनी हुई है। लिस्ट में आगे बढ़ते हुए लैंकशायर की टीम चौथे स्थान पर 143 जीत, समरसेट 142 जीत के साथ पांचवे और पाकिस्तान 139 जीत के साथ छठे नंबर पर दिखाई देती है। आपको बता दें कि मुंबई ने शुरुआती तीन मुकाबले गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हारे हैं। गुजरात ने मुंबई को 6 रन से, हैदराबाद ने 31 रन से और राजस्थान ने 6 विकेट से हराया है।