-
Advertisement
National Film Awards:अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर,आलिया-कृति बेस्ट एक्ट्रेस, RRR का जलवा कायम
Last Updated on August 24, 2023 by sintu kumar
69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा आज दिल्ली में की गई है। इस बार नेशनल अवॉर्ड के लिए 31 फीचर फिल्मों को अवॉर्ड दिया जा रहा है, जिसके लिए 280 लोगों ने दावेदारी पेश की जो कुल 28 भाषाओं में थीं। 24 नॉन फीचर फिल्म के लिए 158 प्रविष्टियां आईं जो 23 भाषाओं में थीं। साथ ही 3 बेस्ट राइटिंग ऑन सिनेमा के अवॉर्ड के लिए 22 किताबें और 11 फिल्म क्रिटिक्स ने प्रविष्टियां दी। इस साल बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड आलिया भट्ट और कृति सेनन ने अपने नाम किया। वहीं बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अल्लू अर्जुन ने जीता।
ये पुरस्कार वर्ष 2021 के लिए दिए गए। इस साल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में फिल्म ‘सरदार उधम’, ‘आरआरआर’, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ का जलवा देखने को मिला। विक्की कौशल अभिनीत फिल्म ‘सरदार उधम’ ने पांच अवॉर्ड अपने नाम किए, जिनमें सबसे प्रमुख ‘बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म’ का अवॉर्ड रहा। फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार ने किया था।
Actor @alluarjun wins Best Actor for the film Pushpa- The Rise Part- 1 #69thNationalFilmAwards #NationalFilmAwards2023 pic.twitter.com/yl6xgEdf8c
— PIB India (@PIB_India) August 24, 2023
बेस्ट हिंदी फिल्म- सरदार उधम सिंह
बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी), कृति सेनन (मिमी)
बेस्ट एक्टर- अल्लू अर्जुन (पुष्पा द राइज)
बेस्ट नरगिस दत्त अवार्ड फॉर बेस्ट फिल्म ऑन नेशनल इंटीग्रेशन- द कश्मीर फाइल्स
बेस्ट पॉपुलर फिल्म- RRR
बेस्ट फीचर फिल्म- रॉक्ट्रेरी: द नंबी इफेक्ट
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- पुष्पा/ RRR
बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट- गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर- सरदार उधम सिंह
बेस्ट प्रोडेक्शन डिजाइनर- सरदार उधम सिंह
बेस्ट एडिटिंग- गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- सरदार उधम सिंह
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- पंकज त्रिपाठी (मिमी)
बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट- भाविन रबारी
बेस्ट डायरेक्शन- निखिल महाजन (गोदावरी-द होली वाटर)
स्पेशल जूरी अवॉर्ड- शेरशाह