-
Advertisement
Neelam Death | Hungama | Himachal
मंडी के कोटली उपमंडल के सपलोह गांव की नीलम कुमारी की मौत का मामला गरमा गया है। आज ग्रामीणों ने मृतक महिला के पक्ष में एकजुट हुए और आरोपी पति के लिए कड़ी सजा की मांग की। ग्रामीण का आरोप है कि नीलम कुमारी की हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। इस मामले को लेकर पूर्व बीडीसी उपाध्यक्ष भुवनेश ठाकुर की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने गत दिवस राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मुलाकात की।
Tags
