-
Advertisement
देवी-देवताओं ने भगवान रघुनाथ के आगे लगाई हाजिरी
/
HP-1
/
Oct 29 20236 months ago
Last Updated on October 29, 2023 by sintu kumar
कुल्लू। अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के छठे दिन रविवार को ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में भगवान रघुनाथ के शिविर में सैँकड़ो देवी-देवताओं ने हाजिरी लगाई। भगवान रघुनाथ के रथ के चारों तरफ देवी-देवताओं का भव्य मिलन हुआ। भगवान रघुनाथ की तरफ से सभी देवी-देवताओं को केसर की पुड़िया भेंट कर लंका दहन के लिए न्यौता दिया गया। इस दौरान देवी-देवता भगवान नरसिंह की गद्दी के आगे नतमस्तक हुए।
Tags