-
Advertisement
युवा कांग्रेस की सीएम जयराम को सीधी चेतावनी
मंडी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की युवा कांग्रेस ने निंदा की है। यूथ कांग्रेस मंडी जिला अध्यक्ष तरुण ठाकुर प्रेस वार्ता के दौरान सीएम जयराम ठाकुर पर आरोप लगाते हुए कहा पुलिस ने कि सीएम के इशारे पर कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। जिसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि इस लाठीचार्ज में उनके कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं वहीं यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की टांग भी फ्रैक्चर हो गई।