-
Advertisement
शिमला नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस कल करेगी मंथन
Last Updated on March 9, 2023 by sintu kumar
शिमला नगर निगम चुनाव के लिये प्रदेश कांग्रेस कमेटी कल 10 मार्च को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह पार्टी नेताओं से विचार विमर्श करेंगी। इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी तजेंद्र पाल बिट्टू विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस शिमला नगर निगम चुनावों के लिये अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह व प्रदेश मामलों के सह प्रभारी तजेंद्र पाल सिंह बिट्टू कल 10 मार्च को दोपहर बाद 2 बजे से सांय 5 बजे तक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में नगर निगम चुनावों को लेकर आपसी मंत्रणा करेंगे। इसके बाद दोनों नेता शिमला नगर निगम के अंतर्गत आने वाले कांग्रेस नेताओं , विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व पार्षद व पार्टी कार्यकर्ताओं से पार्टी प्रत्यशियों बारे फीडबैक लेंगे।