-
Advertisement

हर साल बढ़ रही अटल टनल में वाहनों की रफ़्तार, 2022 में 12 लाख हुए आरपार
शिमला। हिमाचल आने वाले पर्यटकों (Tourists) की पहली पसंद बन चुकी अटल टनल रोहतांग (Atal Tunnel Rohtang) से साल 2022 में 12 लाख से अधिक वाहनों की आवाजाही हुई। प्रदेश पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़ वर्ष 2022 में लाहुल घाटी में अटल टनल रोहतांग से लगभग 6,22,988 वाहन (Vehicles) प्रवेश कर चुके हैं और लगभग 6,50,711 वाहन बाहर निकल चुके हैं। लिहाज़ा पूरे वर्षभर में 12,73,699 वाहन टनल के आरपार हुए हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में तीन दिन शीतलहर और धुंध का येलो अलर्ट, 7 से होगी बर्फबारी
उल्लेखनीय है कि जून, दिसंबर और मई के महीनों में (अवरोही क्रम में), यानी क्रमशः 2,25,045, 2,02,974 और 2,11,824 वाहनों की आवाजाही टनल से हुई। एक दिन के लिए अधिकतम ट्रैफिक (Traffic) 26 दिसंबर 2022 को रिकॉर्ड किया गया, जो 19,383 था। सुरंग के उद्घाटन के बाद से यह किसी भी दिन आवाजाही की सबसे अधिक संख्या है। बता दें कि पिछले वर्ष 2021 की तुलना में लगभग साल 2022 में अटल अनल पार करने वाले वाहनों की संख्या में 4.73 लाख की वृद्धि हुई है। यह पिछले वर्ष दर्ज किए गए वाहनों की संख्या से तकरीबन 60 प्रतिशत अधिक है।

2021 में 16 दिन में 10 हज़ार वाहनों ने आरपार की थी टनल
पिछले वर्ष कुल 16 दिन में 10 हजार से अधिक वाहनों की आवाजाही देखी गई थी, जिसमें दिसंबर के 6 दिन थे। सुरंग के उद्घाटन के बाद से यह किसी भी वर्ष के लिए रिकॉर्ड संख्या भी है।