-
Advertisement

130 करोड़ कीमत वाली डच कलाकार की Painting तीसरी बार हुई चोरी, देखें
नई दिल्ली। नीदरलैंड्स के यूट्रेक्ट से चोरी का एक बड़ा ही अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर चोरों ने बुधवार को एक संग्रहालय से डच कलाकार फ्रांस हल्स की पेंटिंग (Painting) चुरा ली। हल्स ने ‘टू लाफिंग बॉयज़’ नामक इस पेंटिंग को 1626-27 में तैयार किया था और एक विशेषज्ञ ने इसकी कीमत 130 करोड़ से अधिक आंकी है। यह पेंटिंग इससे पहले साल 1988 और साल 2011 में भी चोरी हो गई थी। स्थानीय पुलिस ने ऐतिहासिक कलाकृति के चोरी होने की पुष्टि की है।
जानें इस पेंटिंग में क्या है खास
इस महंगी पेंटिंग में दो लड़कों को हंसते दिखाया गया है। एक छोटा लड़का है और दूसरा बड़ा है। बड़े लड़के के हाथ में बियर का मग है और उसके पीछे छोटा लड़का खड़ा है। दोनों हंस रहे हैं। इस पेंटिंग को दुनियाभर के कलाप्रेमी मास्टरपीस मानते हैं।
यह भी पढ़ें: Japanese फार्म ने एक शख्स के साथ उड़ने वाली Car का किया परीक्षण, देखें वीडियो
बतौर रिपोर्ट्स, नीदरलैंड के चर्चित शहर उत्रेच में की होफ्जे वान अरडेन म्यूजियम में फ्रेंस हाल्स की पेंटिंग को कई साल पहले लाकर रखा गया था। 27 अगस्त की सुबह करीब 3 बजे म्यूजियम में अवैध तरीके से प्रवेश करने और किसी वस्तु को चोरी करने का सायरन बजा था। मौके पर पहुंचे म्यूजियम कर्मचारियों को पेंटिंग गायब मिली, जिसके बाद चोरी का मामला दर्ज किया गया। कोरोना महामारी के चलते मार्च से बंद म्यूजियम में चोरों ने पीछे के हिस्से से प्रवेश किया और पेंटिंग निकालकर भागने में कामयाब हो गए। चोरों ने वापस जाते समय पीछे का दरवाजा भी लॉक कर दिया ताकी कोई उनका सुराग न लगा सके। सीसीटीवी फुटेज, फोरेसिंक टीम और पेंटिंग एक्सपर्ट की मदद से घटना के खुलासे की कोशिश की जा रही है।