-
Advertisement
Kangra जिला में कोरोना का नया मामला, हिमाचल में एक्टिव केस हो गए 105
धर्मशाला। हमीरपुर (Hamirpur) के बाद अब कांगड़ा (Kangra) जिला में भी कोरोना पॉजिटिव का नया मामला सामना आया है। थुरल के कौना का रहने वाला एक 28 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) पाया गया है। युवक को बैजनाथ शिफ्ट किया गया है। युवक शिपिंग कंपनी में काम करता है। निजी टैक्सी से एक अन्य व्यक्ति के साथ 18 मई को मुंबई (Mumbai) से लौटा है। थुरल क्षेत्र में ही संस्थागत क्वारंटाइन में था। वहीं पर युवक के सैंपल लिए गए थे। इस मामले के साथ कांगड़ा जिला में आंकड़ा 42 पहुंच गया है। साथ ही 29 एक्टिव केस हो गए हैं। हिमाचल में कुल आंकड़ा 167 और एक्टिव केस 105 हो गए हैं। बता दें कि आज हमीरपुर (Hamirpur) जिला से 14 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आए हैं।

