-
Advertisement
Assam Police का नायाब तरीका, Shah Rukh के स्टाइल में सिखा रहे सोशल डिस्टेंसिंग
मुंबई। कोरोना संकट के बीच प्रशासन किसी ना किसी तरह लोगों को जागरूक करने में जुटा हुआ है। सभी को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) का पालन करने की नसीहत दी जा रही है। इसी बीच असम पुलिस ने शाहरुख खान के आइकॉनिक पोज को ट्विस्ट देकर जनता को एक दूसरे से दूर रहने के लिए कहा है। शाहरुख की फोटो शेयर करते हुए असम पुलिस ने ट्वीट किया- ”सोशल डिस्टेंसिंग से जाने बच सकती हैं। या फिर जैसे शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) कहते हैं, ‘कभी कभी पास आने के लिए कुछ दूर जाना पड़ता है, और दूर जाकर पास आने वालों को बाजीगर कहते हैं।’ एक-दूसरे से छह फुट की दूरी रखें और बाजीगर बनें।”
ये भी पढे़ं – Mumbai Police का अलग है स्टाइल, मजेदार तरीके से लोगों को कर रहे जागरूक
https://twitter.com/assampolice/status/1284389333818957827
शाहरुख खान बॉलीवुड के बदशाह कहलाते हैं और लोग उनको काफी फॉलो भी करते हैं। इसलिए ही असम पुलिस ने उनकी फोटो के सहारे लोगों को जागरूक करने की सोची। इससे पहले मुंबई पुलिस ने भी शाहरुख की फिल्म मैं हूं ना के कुछ सीन्स को जागरुकता के लिए इस्तेमाल किया है।
https://twitter.com/MumbaiPolice/status/1249146315436707840
शाहरुख की पर्सनल लाइफ की बात करें तो हाल ही में शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान की सोशल मीडिया (social media) पर शाहरुख और उनके वैक्स स्टेचू के साथ एक फोटो शेयर किया था। उस फोटो में शाहरुख और उनका वैक्स स्टेचू एक ही तरह के कपड़ों में नजर आ रहा था। वहीं दोनों के बीच गौरी खड़ी स्माइल कर रही थीं। गौरी ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- ये हैंडल करने के हिसाब से बहुत ज्यादा है। गौरी के इस पोस्ट को जहां हजारों फैन्स ने पसंद किया वहीं शाहरुख ने खुद अपने ही ऊपर चुटकी ले ली। शाहरुख ने जवाब में लिखा- और पिछले 1 साल और 6 महीने से दोनों घर पर हैं!! शाहरुख की बात फैन्स को खूब पसंद आई थी और वो अपनी हंसी भी नहीं रोक पाए थे। शाहरुख खान को पिछली बार फिल्म जीरो में देखा गया था। इसके बाद से शाहरुख खान ने कोई प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है।
