-
Advertisement
भट्टियात बीजेपी मंडल अध्यक्ष चुन्नी लाल का हृदय गति रुकने से निधन
Last Updated on March 8, 2020 by Deepak
चुवाड़ी। भट्टियात बीजेपी मंडल अध्यक्ष चुन्नी लाल का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनकी मौत से बीजेपी मंडल (BJP Mandal) में शोक है। बीजेपी विधायक विक्रम जरयाल ने चुन्नी लाल के निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए शोक जताया है। चुन्नी लाल 71 वर्ष के थे। आज उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: सुजानपुर होली मेले के बीच अनुराग के खिलाफ लगे नारे, उग्र हुई Congress
चुन्नी लाल (Chunni Lal) का जन्म 15 मार्च, 1949 को खरगट पंचायत के पुखरी गांव में हुआ। 27 जुलाई, 1971 में वह फौज में भर्ती हो गए। 31 अगस्त, 1995 को वह भारतीय सेना से रिटायर्ड हुए। 15 अगस्त, 1995 को उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया। उन्होंने 1995 से साल 2000 तक खरगट पंचायत में उपप्रधान के रूप में काम किया। 2000-2005 को बीडीसी मेंबर के रूप में काम किया। 1999-2003 को वह मंडल अध्यक्ष बने। 2004-2009 में फिर से मंडल अध्यक्ष बने, जनवरी 2013-2018 तक प्रदेश कार्यकारणी अध्यक्ष बने और 29 अक्तुबर 2019 को फिर से मंडल अध्यक्ष बने।