-
Advertisement
Borders | Lok Sabha Elections | Secqurity |
Last Updated on March 20, 2024 by Himachal Abhi Abhi
लोकसभा चुनाव को लेकर ऊना जिला प्रशासन ने हिमाचल और पंजाब की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी है। दोनों ही राज्यों में आने जाने वाले लोगों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है और हर वाहन की सघनता से जांच की जा रही है। लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए असमाजिक तत्वों पर विशेष रूप से पैनी निगाह रखी जा रही है। एक तरफ जहां पुलिस प्रशासन द्वारा राज्य की सीमाओं पर मोर्चा संभाला है वहीं दूसरी तरफ उड़नदस्तों का भी गठन किया गया है जो कि जिलाभर की सड़कों पर अस्थाई नाके लगाकर वाहनों की चैकिंग कर रहे है वहीँ प्रशासन किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।