-
Advertisement
शिमला में बज गया सायरन , संजौली-डीसी ऑफिस निशाने पर रहे ! शाम को होगा ब्लैक आउट
Mock drill Shimla: राजधानी शिमला में सायं 4 बजे डीसी ऑफिस (DC Office) और संजौली पार्किंग स्थल (Sanjauli Parking) में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल (Civil Defense Mock drill)आयोजित की गई। ठीक 4 बजे सायरन बजा और 10 मिनट की मॉक ड्रिल हुई।

इस दौरान आम नागरिकों को हवाई हमले से बचने की ट्रेनिंग दी गई। यह केवल अभ्यास था और युद्ध जैसी स्थिति के दौरान उठाए जाने वाले जरूरी क़दमों की जानकारी के लिए था और लोगों को धैर्य बनाये रखने की अपील की गई। बताया गया कि अगर हवाई हमला होता है, तो किस तरह से आप खुद और दूसरों को सुरक्षित रखेंगे। इसके साथ ही उन्हें इसकी ट्रेनिंग दी गई है।
शिमला में आज को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल हुई। इसमें आम नागरिकों को हवाई हमले से बचने की ट्रेनिंग दी गई। शिमला के संजौली और DC ऑफिस परिसर में शाम चार बजे मॉक ड्रिल हुई….#SDRF #Sanjouli #DCOfficeShimla #HimachalPolice #civildefence #mockdrill #Shimla #rescueteams pic.twitter.com/4tu64ZfywS
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) May 7, 2025
पूरे शहर में होगा ब्लैकआउट
आज सायं 7:20 से लेकर 7:30 तक पूरे शिमला शहर में ब्लैकआउट रहेगा और इस दौरान सभी लाइट बंद रहेंगी। डीसी शिमला ने लोगों से आग्रह किया कि इस दौरान अपने घरों में रहे और सड़क पर चल रहे वाहन को एक किनारे रोक कर लाइट बंद कर दें। उन्होंने लोगों से इस अभ्यास में जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की
संजू चौधरी
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Follow the Himachal Abhi Abhi WhatsApp Channel

