-
Advertisement
दिल्ली से लौटे कर्नल धनीराम शांडिल पहुंचे सीधे शिमला, सीएम सुक्खू से मिले जाने क्यों
शिमला। हिमाचल में कांग्रेस सरकार (Congress Govt) बनने के बाद अभी तक मंत्रिमंडल (Cabinet) का गठन नहीं हुआ है। मंत्री की कुर्सी हासिल करने के लिए कई विधायक दिल्ली तक की दौड़ लगा कर अपने लिए मंत्री पद पक्का करने का प्रयास कर चुके हैं। दिल्ली की दौड़ लगाने के बाद अब यह नेता शिमला का रूख कर रहे हैं। ऐसे ही एक नेता आज शिमला (Shimla) पहुंचे और सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) से मुलाकात की। यह नेता कोई ओर नहीं बल्कि सोलन के विधायक व पूर्व मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल हैं। हालांकि शांडिल मंत्री पद के प्रवल दावेदार हैं, इसके बावजूद वह डिप्टी सीएम (Deputy CM) की कुर्सी के लिए करीब दो सप्ताह दिल्ली (Delhi) में डेरा डालने के बाद अब हिमाचल लौटते ही शिमला पहुंच गए हैं। हालांकि शांडिल की ओर से इसे शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:ब्रेकिंगः मुख्य सचिव आरडी धीमान होंगे हिमाचल के नए मुख्य सूचना आयुक्त
बता दें कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिलने पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रतिभा सिंह के साथ सोलन सदर के विधायक कर्नल धनीराम शांडिल (Colonel Dhaniram Shandil) का नाम भी सीएम की रेस में था। लेकिन सुखविंदर सिंह सुक्खू के सीएम और मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) के डिप्टी सीएम बनने के बाद कर्नल शांडिल नाराज हो गए। कर्नल शांडिल ने भी डिप्टी सीएम की दावेदारी जताई। जिसको लेकर वह दिल्ली पहुंच गए। इस दौरान राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुए। अब तकरीबन सभी विधायक वापस लौट आए हैं। माना जा रहा है कि अब नए साल में ही नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। इसी के चलते दिल्ली के बाद अब विधायक शिमला में पहुंच रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

