-
Advertisement
कोरोना ब्रेकिंगः Kangra में एक परिवार के तीन लोगों और आर्मी जवान सहित 7 पॉजिटिव
धर्मशाला। कांगड़ा (Kangra) जिला में कोरोना (Corona) पॉजिटिव के सात नए मामले सामने आए हैं। इसमें अंद्रेटा बियारा का 28 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। यह युवक 13 जुलाई को हवाई जहाज से पहुंचा है और परौर में संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional Quarantine) में था। गांव जमानाबाद का 42 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। यह व्यक्ति 13 जुलाई को टैक्सी से पहुंचा है और परौर संस्थागत क्वारंटाइन में है। जयसिंहपुर मैला का 31 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव निकला है। यह युवक 13 जुलाई को उत्तराखंड से लौटा है और होम क्वारंटाइन में था। इसमें से बियारा का युवक और मैला का युवक कोविड केयर सेंटर शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, जमानबाद के व्यक्ति को जोनल अस्पताल धर्मशाला शिफ्ट किया जाएगा। वहीं, नागालैंड से लौटा 33 वर्षीय आर्मी जवान भी संक्रमित पाया गया है। यह 9 जुलाई को लौटा है। रक्कड़ चत्तेहर का निवासी है और होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) में था। व्यक्ति को एमएच योल शिफ्ट किया जा रहा है। इसके अलावा एक परिवार के तीन लोग पॉजिटिव आए हैं। यह पहले पॉजिटिव आए मरीज के संपर्क वाले हैं। इसमें 38 वर्षीय पिता, 32 वर्षीय माता और उनका 8 साल का बेटा संक्रमित पाया गया है। यह बासा गुड़ियाला के रहने वाले हैं। इन्हें कोविड केयर सेंटर बैजनाथ (Dccc Baijnath) शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं कांगड़ा जिला में एक कोरोना पॉजिटिव ठीक हुआ है। इसमें बासा जवाली का 50 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। यह व्यक्ति कोविड केयर सेंटर बैजनाथ में भर्ती है। इन्हें छुट्टी देकर घर भेजा रहा है। अगले सात दिन होम आइसोलेशन (Home Isolation) में रहेंगे। सात नए मामले आने और एक के ठीक होने की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की है।
यह भी पढ़ें: Big Breaking: नाहन में आठ वर्षीय बच्ची सहित 10 Corona Positive , जिला में एक्टिव मामले हुए 80
कांगड़ा जिला में कुल आंकड़ा 350 पार हो गया है। यह 353 है। अभी 53 एक्टिव केस हैं। अब तक 296 ठीक हो चुके हैं। कांगड़ा जिला में 2 कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु हुई है। हिमाचल में आज अब तक 17 नए मामले आ चुके हैं। इसमें सिरमौर (Sirmaur) में दस और कांगड़ा में 7 मामले आए हैं। हिमाचल में कुल आंकड़ा 1648 पहुंच गया है। अभी 553 एक्टिव केस हैं। अब तक 1072 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं।