-
Advertisement
Country First Voter | Shyam Saran Negi | Caste Vote |
Last Updated on November 2, 2022 by Neha Raina
देश के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी ने बुधवार को किन्नौर के कल्पा में अपने घर से बैलेट पेपर से मतदान किया। 105 वर्षीय नेगी ने तीन बजे पहली बार अपने घर से ही मतदान किया। इस दौरान चुनाव आयोग की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। श्याम सरण नेगी ने 34वीं बार मतदान किया है। डीसी आबिद हुसैन सादिक भी इस मौके पर मौजूद रहे। नेगी को चुनाव आयोग ने ब्रांड एंबेसडर बनाया है। पहले उन्होंने घर पर वोट डालने से इंकार कर दिया था,लेकिन बीच में उनकी तबीयत कुछ गड़बड़ होने के चलते उन्होंने अपना इरादा बदल लिया और घर पर ही मतपेटी में अपना वोट डाला।